Current News
  • 2026-27 की नई प्रवेश प्रारम्भ
  • 2026-27 की नई प्रवेश प्रारम्भ
  • उ० प्र० संयुक्त बी० एड० प्रवेश परीक्षा 2026 का प्रवेश पत्र डाउनलोड हो रहे जिसकी परीक्षा 31 मई 2026 को है!

Infrastructure

 आधारभूत संरचना(Infrastructure)


Akilesh Dubey


पुस्तकालय- महाविद्यालय में एक समृद्ध पुस्तकालय है जिसमें पाठ्यग्रंथों के साथ ही संदर्भग्रन्थ प्रचूर मात्रा में है! मेधावी छात्र/छात्राओं को पुस्तकें आवंटित भी की जाती हैं! पुस्तकालय में ही अध्ययन केन्द्र की व्यवस्था है जिसमें 60 छात्र/छात्रायें एक साथ अध्ययन करते है! समस्त पुस्तकें ई-लाइब्रेरी से जुड़ी हैं!
प्रयोगशाला- महाविद्यालय में उच्च गुणवत्ता युक्त, सुसज्जित,मनोविज्ञान, भूगोल, शिक्षाशास्त्र, गृहविज्ञान, भौतिक विज्ञान, रासायन विज्ञान, प्राणीविज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान की प्रयोगशाला है! इसमें नमूना, मॉडल चित्र, चार्ट एवं शैक्षणिक सी०डी० का प्रयोगकर शिक्षण कार्य को अधिक प्रभावशाली बनाया जाता है!
कम्प्यूटर सेन्टर- महाविद्यालय में ऑनलाइन कनेक्टिविटी की सुविधा के साथ अत्याधुनिक कम्प्यूटर लैब है! लैब में छात्र/छात्राओं को सहायता प्रदान करने के लिए मल्टीमिडिया से सुसज्जित किया गया है जिसमें छात्र/छात्राओं को शिक्षण एवं मूल्यांकन की प्रविधि बताई जाती है!
सभागार- महाविद्यालय में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक विशाल सभागार है! इसमें लाइट एवं साउण्ड सुविधाओं से सम्पन्न किया गया है तथा एल०सी०डी० प्रोजेक्टर के माध्यम से ऑडियो-वीडियो प्रस्तुतीकरण की व्यवस्था है!
खेल का मैदान- महाविद्यालय में छात्र/छात्राओं के सर्वागीण विकास के लिए खेल का मैदान है! छात्र/छात्राओं के रुचि के अनुरूप क्रिकेट, कबड्डी, बॉलीबॉल, वैडमिंटन, फुटबॉल, खो-खो, दौड़ आदि का आयोजन खेल प्रशिक्षण(कोच) के अनुसार किया जाता है!
निर्देशन एवं परामर्श कक्ष(Guidance and Counselling cell)- महाविद्यालय में निर्देशन एवं परामर्श सेवाओं के लिए अनुभवी अध्यापकों से परिपूर्ण निर्देशन एवं परामर्श कक्ष की व्यवस्था है जिसमें छात्र/छात्राओं की शैक्षणिक, अनुशासनिक एवं रोजगार परक समस्याओं पर परामर्श दिया जाता है!
परिवहन- विद्यार्थियों, अध्यापकों और कर्मचारियों को महाविद्यालय तक पहुंचने में हो रही समस्याओं को देखते हुए परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है!




Akilesh Dubey